ग्रेटर नोएडा: यू-डाइस पोर्टल सहित अन्य कार्य तय समय में हो जाए पूरे
ग्रेटर नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को एडेड इंटर कॉलेज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 45 कॉलेज में संचालित योजनाओं और ऑनलाइन पोर्टलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। यू-डाइस पोर्टल पर विद्यालय संबंधी सूचनाओं को शत-प्रतिशत अपडेट करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही स्कूल चलो अभियान 2026-27 के तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि प्रधानाचार्यों को ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर सिविल कार्य, वोकेशनल लैब, आईसीटी, स्मार्ट क्लास एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का समय पर अपडेट करने के लिए कहा गया। इसके अलावा पीएफएमएस व स्पर्श के माध्यम से होने वाले व्यय का समय पर लेखा-जोखा प्रस्तुत करने और प्रत्येक माह की पहली तारीख तक व्यय रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण को नियमित रूप से संचालित करने तथा पंख पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन सत्र नियमित कराने पर भी चर्चा हुई। खान एकेडमी कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक छात्रों का पंजीकरण कराकर उनका कोर्स पूरा कराने के निर्देश दिए गए। इंस्पायर अवार्ड में अधिक से अधिक कराएं नामाकंन इंस्पायर अवार्ड, प्रोजेक्ट अलंकार, ईको क्लब गठन एवं गतिविधियों की ऑनलाइन अपलोडिंग व एसएमडीसी के गठन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही इंस्पायर अवार्ड के तहत अधिक से अधिक छात्रों का नामाकंन कराने के लिए कहा गया है। प्रधानाचार्यों से कहा गया कि शासन की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं का नियमित मॉनिटरिंग के साथ शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सभी विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें।
ग्रेटर नोएडा: यू-डाइस पोर्टल सहित अन्य कार्य तय समय में हो जाए पूरे #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 10:06 IST
ग्रेटर नोएडा: यू-डाइस पोर्टल सहित अन्य कार्य तय समय में हो जाए पूरे #VaranasiLiveNews
