धूमधाम से निकाली कलशयात्रा, शिव कथा का किया आयोजन

श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति की ओर से आयोजित पीतांबरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं श्री शिव कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में सबसे आगे मां पीतांबरा की पालकी रहीं। उनके पीछे राधा-कृष्ण की झांकियां निकाली गईं। जिन्हें जगह-जगह पर लोग अपने कैमरों में कैद करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कई श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। कलशयात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लिए श्रद्धा के साथ चलती नजर आईं। विभिन्न मार्गों से होते हुए एवरग्रीन कंपाउंड में यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान सभी श्रद्धालु पंडाल में ढोल की थाप पर झूमते नजर आए। इसके बाद शिव कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य आशीष माधव ने भगवान शिव के महिमा का वर्णन किया। सभी श्रद्धालु शिव की भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनीत लोहिया व केके गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव अग्रवाल मल्लू एवं अवनीत सक्सेना ने किया। इस मौके पर विनोद अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, अनीता श्रीवास्तव, रुपाली अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, वीना अरोड़ा, सुनीता गुप्ता, दिव्या अग्रवाल, धवल दीक्षित आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से निकाली कलशयात्रा, शिव कथा का किया आयोजन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 30, 2026, 20:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


धूमधाम से निकाली कलशयात्रा, शिव कथा का किया आयोजन #VaranasiLiveNews