सरकार जनता के द्वार : पेयजल, मिनी आंगनबाड़ी से जुड़ी रखी समस्याएं

कर्णप्रयाग के तहसील जिलासू के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमी ग्वाड़ में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमी ग्वाड़ की ग्राम प्रधान काजल देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। सेमी गांव के पंचायत भवन में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने गांव में पेयजल किल्लत की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सूचित करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पाया। ग्रामीण गिरीश सेमवाल, नवीन पुरोहित, चंद्रकला आदि ने कहा कि लोगों को प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी ढ़ोना पड़ता है। वहीं बैठक में बिजली कटौती, देवतोली क्षेत्र में सफाई कर्मचारी की तैनाती, पेंशन, राशन कार्ड, मिनी आंगनबाड़ी आदि से जुड़ी समस्याएं रखी।

सरकार जनता के द्वार : पेयजल, मिनी आंगनबाड़ी से जुड़ी रखी समस्याएं #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सरकार जनता के द्वार : पेयजल, मिनी आंगनबाड़ी से जुड़ी रखी समस्याएं #VaranasiLiveNews