झज्जर में करियाणा की दुकान से सामान और नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
माता गेट के पास एक करियाणा की दुकान से अज्ञात सामान और नकदी चोरी करके ले गए। इसका पता सुबह चला, जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा। इसकी सूचना पुलिस को दें दी गई है। जानकारी के अनुसार माता गेट पर एक करियाणा की दुकान है, जिस पर देर रात एक व्यक्ति ने ताले तोड़कर 35 हजार का सामान और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें एक युवक सामान चोरी करता नजर आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झज्जर में करियाणा की दुकान से सामान और नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 12:43 IST
झज्जर में करियाणा की दुकान से सामान और नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना #VaranasiLiveNews
