कपूरथला में घर से 75 लाख के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी
कपूरथला के शेखूपुर इलाके में वार्ड नंबर 34 के एक घर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 75 लाख रुपये के सोने-चांदी, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्य सुमित ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ होशियारपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जब वह सुबह करीब 2:30 बजे वापस घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। जब घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपनी जगह से गायब था। चोर घर से करीब 45 तोले सोना, आधा किलो चांदी, करीब 4 लाख रुपये नकद, एक हजार यूएस डॉलर और एक नई टैबलेट चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी हुए गहनों में उनकी मां रीटा नैयर, जो अमेरिका में रहती हैं, उनकी बहन जो कनाडा में रहती हैं और उनकी पत्नी के गहने भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। इसके अलावा सुबह कपूरथला की डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके का मुआयना किया।
कपूरथला में घर से 75 लाख के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 16:34 IST
कपूरथला में घर से 75 लाख के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी #VaranasiLiveNews
