गोंडा में रसोई गैस संकट से मिड-डे मील प्रभावित, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा भोजन

गोंडा में एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत का असर अब परिषदीय विद्यालयों के मिड-डे मील पर पड़ने लगा है। कई स्कूलों में गैस खत्म होने के बाद लकड़ी के चूल्हों पर बच्चों का भोजन पकाया जा रहा है, जबकि कई जगह सिलिंडर खत्म होने की कगार पर हैं। आपूर्ति जल्द सामान्य न हुई तो करीब 3.09 लाख बच्चों के भोजन पर संकट गहरा सकता है। परसपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहर में तीन दिन से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा है। शिक्षकों ने बताया कि एजेंसियों से सिलिंडर नहीं मिल रहा। राधाकुंड, अर्जुनपुर, बिनौहनी और रानीपुरवा समेत कई स्कूलों में भी यही स्थिति है। कई जगह एक ही कनेक्शन होने से परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों और अधिकारियों के फोन तक नहीं उठ रहे। डीएसओ कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि एजेंसियों का निरीक्षण कराया जा रहा है। बीएसए अमित सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए विभाग स्तर पर बात की गई है।

गोंडा में रसोई गैस संकट से मिड-डे मील प्रभावित, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा भोजन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 13:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गोंडा में रसोई गैस संकट से मिड-डे मील प्रभावित, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा भोजन #VaranasiLiveNews