गोंडा में एनसीसी में शामिल होने की दौड़ शुरू, 144 पदों के लिए युवाओं की कड़ी परीक्षा
गोंडा में सीनियर डिवीजन एनसीसी में भर्ती के लिए 144 पदों पर चयन ट्रायल सोमवार से शहर के शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में शुरू हो गया। पहले दिन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और फिटनेस का परीक्षण किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के तहत टॉमसन इंटर कॉलेज के 48, राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के 31, गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी के 25 तथा एम्स इंटर कॉलेज के 40 बालक-बालिकाओं का चयन किया जाना है। पहले दिन लड़कों की 1600 मीटर और लड़कियों की 800 मीटर दौड़ कराई गई। इसके बाद पुश-अप्स, पुल-अप्स, सिट-अप्स के साथ अभ्यर्थियों की लंबाई और वजन का भी परीक्षण किया गया। चयन प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को एनसीसी सीनियर डिवीजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। एनसीसी शिक्षक राहुल यादव ने बताया कि चयन ट्रायल विभिन्न विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
गोंडा में एनसीसी में शामिल होने की दौड़ शुरू, 144 पदों के लिए युवाओं की कड़ी परीक्षा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 12:26 IST
गोंडा में एनसीसी में शामिल होने की दौड़ शुरू, 144 पदों के लिए युवाओं की कड़ी परीक्षा #VaranasiLiveNews
