मकान में आग से पांच बकरियां झुलसीं, पीड़ित ने पड़ोसियों पर रंजिशन आग लगाने का लगाया आरोप

देवरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत नया भानपुरा में एक मकान में आग लग जाने से पांच बकरियां झुलस गईं। घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। ग्राम नया भानपुरा निवासी रामप्रकाश कुशवाहा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार रात नौ बजे मकान में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर पर उसकी वृद्ध मां अकेली मौजूद थीं। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में बंधी 25 बकरियों में से पांच बकरियां आग की चपेट में आकर झुलस गईं। साथ ही घर में रखा खाद्यान्न, कपड़े और अन्य गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने पड़ोसियों पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

मकान में आग से पांच बकरियां झुलसीं, पीड़ित ने पड़ोसियों पर रंजिशन आग लगाने का लगाया आरोप #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 05:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मकान में आग से पांच बकरियां झुलसीं, पीड़ित ने पड़ोसियों पर रंजिशन आग लगाने का लगाया आरोप #VaranasiLiveNews