अंबेडकरनगर में पुराने मुकदमे और जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता पर फायरिंग, सात पर केस
यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार देर रात पुरानी मुकदमेबाजी और जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता पर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना में अधिवक्ता घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। घटना अकबरपुर क्षेत्र के सौनगांव की है। अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ पुत्र अख्तर अली घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे डायल 112 के माध्यम से फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद, पुलिस ने घायल आरिफ की लिखित तहरीर के आधार पर मुस्ताक, नफीस, सलीम, प्रदीप, रवि, रामकेवल और राजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि नामजद आरोपितों से मृतक की जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी, जिसके चलते उन पर हमला किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।
अंबेडकरनगर में पुराने मुकदमे और जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता पर फायरिंग, सात पर केस #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 12:46 IST
अंबेडकरनगर में पुराने मुकदमे और जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता पर फायरिंग, सात पर केस #VaranasiLiveNews
