शार्ट सर्किट से चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन ऑफिस में लगी आग, VIDEO
जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन ऑफिस में मंगलवार की शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आरपीएफ, जीआरपी के साथ फायर ब्रिगेड ने आधा घंटा के प्रयास से आग बुझाई। हालांकि इससे बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है। चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रिजर्वेेशन किया जाता है। इसके बाद रिजर्वेेशन ऑफिस को बंद कर लिपिक निकल जाते हैं। मंगलवार को भी दोपहर दो बजे ऑफिस बंद हो गया था। इस बीच शाम 3:40 बजे अचानक कार्यालय के अंदर से धूंआ निकलता देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। अंदर से आग की लपट देख कर आरपीएफ मानस नगर पोस्ट के निरीक्षक शाहिद खान, जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र मौर्य आदि आग बुझाने में जुट गए। स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मियों ने वहां रखे फायर इंस्टीग्यूसर से आग बुझाया लेकिन आग पुरी तरह नहीं बुझ सकी। इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। हालांकि पूरे घटना क्रम में आरक्षण्ण कक्ष में रखे कंप्यूटर सहित अन्य सामान बच गए। पुराने टिकट सहित अन्य सामान जले हैं। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी लेकिन तुरंत ही उसे बुझा लिया गया।
शार्ट सर्किट से चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन ऑफिस में लगी आग, VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 22, 2026, 12:46 IST
शार्ट सर्किट से चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन ऑफिस में लगी आग, VIDEO #VaranasiLiveNews
