कैथल में टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक की मौत

चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे पर कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास गुरुवार देर रात एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में जोरदार धमाका हुआ और दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धान से भरा ट्रक हाईवे पर खड़ा था। ट्रक चालक पहियों की हवा जांचने के लिए नीचे उतरा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रहा एथनॉल से भरा टैंकर ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर में धमाके के बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। धमाके की आवाज से मचा हड़कंप हादसे के बाद हाईवे पर आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर कलायत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू करवाया। दमकल की छह गाड़ियों ने बुझाई आग आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की पांच से छह गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हालांकि, हादसे में टैंकर चालक की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शुरू की जांच कलायत थाना प्रभारी रणदीप सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

कैथल में टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक की मौत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 11:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कैथल में टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक की मौत #VaranasiLiveNews