अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में पिता-बेटे की मौत
अंबेडकरनगर में जहांगीरगंज सीएचसी के सामने मंगलवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में जहांगीरगंज के बिशनपुर बसदहा निवासी राजकुमार (22) इसी गांव के संजय निषाद (25) और हंसवर के मकरही निवासी सौरभ (20) की मौत हो गई है। बुधवार को लखनऊ ट्रामा सेंटर में गंभीर रूप से घायल रमेश निषाद की भी मौत हो गई। हादसे में बिशनपुर निवासी ओमप्रकाश (30) और जहांगीरगंज के सहरसा निवासी ओम प्रकाश (36) की हालत गंभीर बनी हुई है। मौत के बाद गांव में मातम छाया है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल रमेश की भी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में पिता-बेटे की मौत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 11, 2026, 14:34 IST
अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में पिता-बेटे की मौत #VaranasiLiveNews
