किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए : प्रो. बीआर कांबोज
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कृषि अधिकारी कार्यशाला को संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि एचएयू कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि हमें किसानों की समस्याओं का निदान करने के लिए हर पल तैयार करना चाहिए। किसानों के पास खेती की जमीन का आकार लगातार कम हो रहा है। ऐसे में सीमित भूमि में ही हमें कम से कम प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन लेना होगा। एचएयू के बेसिक साइंस कॉलेज के सभागार में शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. आरसी सिहाग ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा। हमें दलहनों- तिलहनों के क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। किसानों को अपनी फसलों की मार्केटिंग भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत पंजीकृत किसानों को ही डीएपी- यूरिया दिया जाएगा। इस पोर्टल से जुड़े किसानों को डीएपी- यूरिया दिए जाने से प्रदेश सरकार को लगभग 800 करोड़ रुपये की बचत हुई।
किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए : प्रो. बीआर कांबोज #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 12:56 IST
किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए : प्रो. बीआर कांबोज #VaranasiLiveNews
