फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी में शेड्यूल के अनुसार पानी न मिलने पर भड़के किसान, एडीसी को सौंपा ज्ञापन

डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से पानी छोड़े जाने और तय शेड्यूल की अनदेखी के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। किसान सभा फतेहाबाद के बैनर तले भूथन कलां और भिरड़ाना गांव के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल आज अतिरिक्त उपायुक्त से मिला और उन्हें अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि टोहाना हेड पर तैनात सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मनमानी इस समय चरम पर है, जिसके कारण खरीफ फसलों की बिजाई संकट में पड़ गई है। किसानों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर नहर में पूरा पानी नहीं छोड़ा गया, तो वे सिंचाई विभाग के अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।

फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी में शेड्यूल के अनुसार पानी न मिलने पर भड़के किसान, एडीसी को सौंपा ज्ञापन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 16:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी में शेड्यूल के अनुसार पानी न मिलने पर भड़के किसान, एडीसी को सौंपा ज्ञापन #VaranasiLiveNews