नारनौल में किसान-मजदूर व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे किसान
केंद्रीय ट्रेड यूनियन एआईयूटीयूसी के जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को सुभाष पार्क नारनौल में स्कीम वर्कर्स फेडेरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव छाजूराम रावत ने किया। किसान-मजदूर व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में किसान भी भाग लेंगे। एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने कहा कि कि केंद्रीय सरकार द्वारा श्रमिक विरोधी व चार लेबर कोड को 21 नवंबर 2025 को अचानक लागू करने की घोषणा को आजादी आंदोलन से अब तक मजदूरों के संघर्ष व कुर्बानियों से हासिल श्रमिक हितों के खिलाफ है। जिला सचिव छाजूराम रावत करते ने बताया कि लेबर कोड्स में कारखाने की परिभाषा बदल देने से अधिकतर श्रमिक, श्रम कानूनों के दायरे से बाहर हो गए हैं। अब वह अपनी वेतन व अन्य अधिकारों की बढ़ोतरी अथवा सुरक्षा कानूनी तौर पर नहीं कर सकेंगे। उप प्रधान सीताराम ने कहा कि इन लेबर कोड्स के लागू होने से हड़ताल करने का अधिकार कमजोर होगा, स्थायी रोजगार खत्म होकर ठेका व अस्थाई काम बढे़गा। कृष्णा देवी ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन- एआईयूटीयूसी सहित देश की दस बड़ी ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रीय स्तर पर सांझा आंदोलन चार लेबर कोड को वापस लेने की पुरजोर मांग की जाएगी। किसान संगठन एआईकेकेएमएस जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह ने कहा कि किसान-मजदूर विरोधी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में किसान भी भाग लेंगे और इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल किया जाएगा। इस अवसर पर मास्टर सुबे सिंह, किसान संगठन एआईकेकेएमएस जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह, छाजूराम रावत, सीताराम, महावीर प्रसाद गोद, सुरेंद्र कुमार मकसुसपुरिया, अभिमन्यु, अंजू, निरमा, सतीश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नारनौल में किसान-मजदूर व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे किसान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 23, 2026, 16:22 IST
नारनौल में किसान-मजदूर व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे किसान #VaranasiLiveNews
