मल्लांवाला में किसानों ने तहसीलदार को मांगपत्र देकर धरना किया समाप्त
फिरोजपुर के मल्लांवाला में किसानों ने वीरवार को रेल पटरी पर धरना देकर दिनभर ट्रेनों का आवागमन बाधित किया। किसानों के धरने के चलते रेल प्रशासन को कई ट्रेनें रद्द करने के साथ-साथ कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव करना पड़ा। वीरवार शाम करीब सवा छह बजे किसानों ने तहसीलदार को अपना मांगपत्र सौंपने के बाद रेल पटरी से धरना समाप्त कर दिया। तहसीलदार ने किसानों से मांगपत्र प्राप्त करते हुए कहा कि इसे सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।
मल्लांवाला में किसानों ने तहसीलदार को मांगपत्र देकर धरना किया समाप्त #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 17, 2026, 20:07 IST
मल्लांवाला में किसानों ने तहसीलदार को मांगपत्र देकर धरना किया समाप्त #VaranasiLiveNews
