फतेहाबाद में ओलावृष्टि से खराब फसलों के मुआवजे की मांग, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की रतिया ब्लॉक कमेटी ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रभावित किसानों को एक लाख रुपये प्रति किसान मुआवजा देने और खराब फसलों की विशेष गिरदावरी करवाने की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान गुरलाल नथवान और जिला उपप्रधान गग्गी चहल ने की। इस दौरान समिति के राज्य प्रधान मनदीप नथवान ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान पहले ही महंगे बीज, खाद और खेती की बढ़ती लागत से परेशान हैं। ऐसे में फसलें खराब होने से उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को बिना देरी किए प्रभावित खेतों की विशेष गिरदावरी करवानी चाहिए और किसानों को उचित मुआवजा देकर राहत प्रदान करनी चाहिए। किसानों ने मांग की कि नुकसान का आकलन निष्पक्ष तरीके से कराकर मुआवजा जल्द जारी किया जाए, ताकि अगली फसल की तैयारी में उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। 3 नवंबर को डीसी कार्यालय का करेंगे घेराव किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो 3 नवंबर को फतेहाबाद में डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपने हकों की लड़ाई के लिए एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर जिला प्रधान ओमप्रकाश, सुखदीप रंधावा, गगन मान हड़ोली, पाल संधू, इंद्रजीत समरा, हाकम खाई, प्रगट खोखर, प्रेम खोखर, प्रदीप शेखूपुर, जरनैल रतिया, रूप खोखर और दुल्ला खोखर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

फतेहाबाद में ओलावृष्टि से खराब फसलों के मुआवजे की मांग, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 13:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद में ओलावृष्टि से खराब फसलों के मुआवजे की मांग, किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन #VaranasiLiveNews