धान सीजन में बिजली किल्लत से किसानों में हाहाकार, किसान यूनियनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले के किसान धान के इस पीक सीजन में बिजली की भारी किल्लत से परेशान हैं। बिजली आपूर्ति सुचारू न होने के कारण क्षेत्र के विभिन्न किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ आर-पार के आंदोलन की चेतावनी दे दी है। पंजाब के ग्रामीण इलाकों और विशेषकर मालवा बेल्ट में बिजली संकट गहराने से सरकार के दावों के उल्ट ज़मीन पर हालात बेहद चिंताजनक हो चुके हैं, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। पंजाब सरकार और पावर कॉर्पोरेशन ने इस सीजन में किसानों को धान के लिए रोजाना 8 घंटे निर्बाध बिजली देने का वादा किया था। लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि किसानों को 8 घंटे की बजाय केवल 4 या 5 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के जिला महासचिव रण सिंह ने कहा कि बिजली किल्लत से किसान इस समय भारी परेशानी झेल रहे हैं। सरकार के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जबकि खेतों में फसलें पानी के अभाव से जूझ रही हैं।
धान सीजन में बिजली किल्लत से किसानों में हाहाकार, किसान यूनियनों ने दी आंदोलन की चेतावनी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 11:50 IST
धान सीजन में बिजली किल्लत से किसानों में हाहाकार, किसान यूनियनों ने दी आंदोलन की चेतावनी #VaranasiLiveNews
