Faridabad: प्रेम विवाह वाली पत्नी की तीन गोलियां मारकर हत्या, पति पर लगे आरोप

फरीदाबाद के पल्ला थाना इलाके की सनलाइट कॉलोनी में 32 साल की महिला की 3 गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतका के पति दिलीप यादव पर लगा है। आरोप है कि दोनों ने 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था। बीते ढाई साल से दिल्ली साकेत कोर्ट में मारपीट व तलाक का केस चल रहा है। महिला 2 बच्चों के साथ अलग रहती थी। मृतका संगीता के पिता विक्रम के बयान पर पल्ला थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Faridabad: प्रेम विवाह वाली पत्नी की तीन गोलियां मारकर हत्या, पति पर लगे आरोप #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 20:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Faridabad: प्रेम विवाह वाली पत्नी की तीन गोलियां मारकर हत्या, पति पर लगे आरोप #VaranasiLiveNews