नोएडा में विशाल कांवड़ सेवा शिविर में कार्यक्रम का आयोजन
नोएडा सेक्टर-62 के निकट नोएडा एक्सपो सेंटर के पास चल रहे 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में छठवें दिन गौरी शिक्षा फाउंडेशन के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान दिया। शिविर में पहुंचने के बाद उन्होंने भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवड़ यात्रियों को फल और फ्रूटी वितरित की। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उनकी यात्रा से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली और शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और विश्राम की व्यवस्थाओं को उन्होंने सेवा कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। मुकेश शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सेवा की परंपरा लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करती है।
नोएडा में विशाल कांवड़ सेवा शिविर में कार्यक्रम का आयोजन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 17:38 IST
नोएडा में विशाल कांवड़ सेवा शिविर में कार्यक्रम का आयोजन #VaranasiLiveNews
