झज्जर में नीट परीक्षा के लिए केंद्रों पर एंट्री शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच दी जा रही एंट्री
नीट परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों में एंट्री शुरू कर दी गई है। परीक्षा दो बजे शुरू होगी। जिले में 8 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र के आसपास की दुकानों को बंद करवाया गया है। जिला मुख्यालय के अलावा आसपास के विद्यालयों में कुल आठ परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 2348 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नीट परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक (दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 2 बजे से 06 बजे तक) झज्जर के आठ परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के अलावा परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन ने एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक सेंटर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों की तैनाती की है। जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने बताया कि शांति एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू है।
झज्जर में नीट परीक्षा के लिए केंद्रों पर एंट्री शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच दी जा रही एंट्री #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 12:26 IST
झज्जर में नीट परीक्षा के लिए केंद्रों पर एंट्री शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच दी जा रही एंट्री #VaranasiLiveNews
