फतेहाबाद के टोहाना में सब्जी मंडी में अतिक्रमण से रोजाना बन रही जाम की स्थिति

शहर के हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी में अतिक्रमण बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी मंडी में कई जगहों पर जाम की स्थिति बन जाती है जिससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। आपको बता दें मार्किट कमेटी सचिव संदीप गर्ग कुछ दिन पहले सब्जी मंडी में अतिक्रमन करने वाले दुकानदारों व खुदरा विक्रेता को समझाने के लिए गए थे लेकिन मंगलवार को स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। सचिव संदीप गर्ग ने कहा कि अतिक्रमण करने वालो को दो दिन का समय देकर आए है, इसके बाद सामान ट्राली में डालकर ले जाएंगे।

फतेहाबाद के टोहाना में सब्जी मंडी में अतिक्रमण से रोजाना बन रही जाम की स्थिति #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 09, 2025, 11:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद के टोहाना में सब्जी मंडी में अतिक्रमण से रोजाना बन रही जाम की स्थिति #VaranasiLiveNews