अमन और भाईचारे के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज़, मस्जिदों में उमड़ी भीड़; VIDEO
जिलेभर में बकरीद का त्योहार शनिवार को पूरी श्रद्धा, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुगलसराय, अलीनगर, चंदौली, सकलडीहा, चकिया और अन्य कस्बों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज़ अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज़ के दौरान इमामों ने आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। नमाज़ पूरी होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
अमन और भाईचारे के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज़, मस्जिदों में उमड़ी भीड़; VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 14:34 IST
अमन और भाईचारे के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज़, मस्जिदों में उमड़ी भीड़; VIDEO #VaranasiLiveNews
