तरनतारन में कांग्रेस शहरी प्रधान के घर ईडी की रेड
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तरनतारन में कांग्रेस के शहरी प्रधान लखविंदर सिंह लकी के घर और दुकान पर रेड की है। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह 11 बजे से जारी है। ईडी की टीम इन स्थानों पर गहन जांच कर रही है। ईडी के अधिकारियों ने लकी के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की है। किसी को भी उनके पास जाने की अनुमति नहीं दी गई है। यह रेड तरनतारन के खालसा पुर रोड स्थित लकी के आवास और दुकान पर की जा रही है। ईडी के अधिकारी दो गाड़ियों में तरनतारन पहुंचे थे। इस कार्रवाई के बाद शहर के बड़े व्यापारियों और राजनीतिक नेताओं में हड़कंप मच गया है।
तरनतारन में कांग्रेस शहरी प्रधान के घर ईडी की रेड #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 09:46 IST
तरनतारन में कांग्रेस शहरी प्रधान के घर ईडी की रेड #VaranasiLiveNews
