नारनौल में 33 केवी लाइन का कार्य पूरा नहीं होने से चिकित्सा सुविधा वेंटिलेटर पर
मेडिकल कॉलेज के लिए जाने वाली 33 केवी लाइन का कार्य लंबे समय से रुका हुआ है। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में विभिन्न प्रकार की जांच और सर्जरी जैसी चिकित्सा सुविधा का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। लोगों को मेडिकल कॉलेज में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में अधिक बिजली आपूर्ति की आवश्यकता के मद्देनजर 33 केवी लाइन कॉलेज तक पहुंचाने का कार्य किया जाना था। जिसके लिए कॉलेज तक खंभे लगाने का कार्य भी किया जा चुका था। लेकिन इसी दौरान पेड़ों की कटाई को लेकर वन विभाग और केंद्र सरकार के बीच मामला लंबे समय से विचाराधीन है। जिस कारण 33 केवी लाइन कॉलेज तक नहीं पहुंच पाई है। जब तक 33 केवी लाइन का कार्य पूरा नहीं होता तब तक मेडिकल कॉलेज में सुचारू रूप से चिकित्सा सुविधा मिलना नामुमकिन है।
नारनौल में 33 केवी लाइन का कार्य पूरा नहीं होने से चिकित्सा सुविधा वेंटिलेटर पर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 23, 2026, 16:53 IST
नारनौल में 33 केवी लाइन का कार्य पूरा नहीं होने से चिकित्सा सुविधा वेंटिलेटर पर #VaranasiLiveNews
