बकरीद पर सुरक्षा-व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जनपद के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों, व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर लगातार गश्त करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।

बकरीद पर सुरक्षा-व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बकरीद पर सुरक्षा-व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा #VaranasiLiveNews