VIDEO: अचानक चक्कर आएं तो शुगर जांच कराएं
आगरा। शहर में इन दिनों अचानक चक्कर आने की शिकायतें बढ़ रही हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ऐसे मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल के अनुसार, चक्कर आने का मतलब हर बार शुगर होना नहीं है, लेकिन कई मामलों में शुगर लेवल बढ़ने पर नसों में सूजन आ जाती है, जिससे चक्कर आते हैं। इसी शंका को दूर करने के लिए डॉक्टर शुगर जांच की सलाह देते हैं। उन्होंने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ डायबिटीज मरीजों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। नियमित दवा लें, ठंडी हवा से बचें और सिर को ढककर रखें। किसी भी लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
VIDEO: अचानक चक्कर आएं तो शुगर जांच कराएं #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 12:33 IST
VIDEO: अचानक चक्कर आएं तो शुगर जांच कराएं #VaranasiLiveNews
