VIDEO: तालाब की भूमि छोड़ बंजर भूमि पर हो रहा था निर्माण, जिला पंचायत ने रुकवाया कार्य
मथुरा के विकास खण्ड गोवर्धन की ग्राम पंचायत पलसों में तालाब की रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य को लेकर अनियमितता सामने आने पर जिला पंचायत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार ढाका द्वारा कार्यदायी संस्था मेसर्स श्रीजी कन्स्ट्रक्शन को नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया है कि निर्धारित तालाब की भूमि के अतिरिक्त अन्य स्थान पर कराया जा रहा निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में पन्द्रहवें वित्त आयोग टाइड फण्ड योजना के तहत गोवर्धन-बरसाना मार्ग स्थित तालाब की रिटेनिंग वॉल निर्माण के लिए कार्यादेश जारी किया गया था। कार्य को 20 फरवरी 2026 तक पूरा किया जाना था, लेकिन लगभग सात माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। इसी बीच ग्राम पंचायत पलसों के ग्रामीणों ने जिला पंचायत को शिकायत देकर आरोप लगाया कि रिटेनिंग वॉल का निर्माण तालाब की वास्तविक भूमि के बजाय खसरा संख्या 580 पर कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार राजस्व अभिलेखों में खसरा संख्या 376 तालाब के रूप में दर्ज है, जबकि खसरा संख्या 580 बंजर भूमि है। शिकायत के बाद जिला पंचायत द्वारा राजस्व अभिलेखों की जांच कराई गई, जिसमें तालाब की भूमि खसरा संख्या 376 में दर्ज होने की पुष्टि हुई। इसके बाद अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत ने संबंधित फर्म को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि खसरा संख्या 580 पर किया जा रहा निर्माण तत्काल रोका जाए तथा निर्माण कार्य केवल तालाब के लिए दर्ज भूमि पर ही कराया जाए।
VIDEO: तालाब की भूमि छोड़ बंजर भूमि पर हो रहा था निर्माण, जिला पंचायत ने रुकवाया कार्य #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 16:17 IST
VIDEO: तालाब की भूमि छोड़ बंजर भूमि पर हो रहा था निर्माण, जिला पंचायत ने रुकवाया कार्य #VaranasiLiveNews
