Video: आईटीआई शाहपुर में हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, विधायक केवल सिंह पठानिया रहे माैजूद
जिला आयुष विभाग के तत्वावधान में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिदिन प्रात:काल योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मंगलवार को विद्यालयों में हनुमान चालीसा एवं गायत्री मंत्र का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृज नंदन शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
Video: आईटीआई शाहपुर में हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, विधायक केवल सिंह पठानिया रहे माैजूद #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 12:26 IST
Video: आईटीआई शाहपुर में हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, विधायक केवल सिंह पठानिया रहे माैजूद #VaranasiLiveNews
