महेंद्रगढ़ में श्री कृष्ण गोशाला कनीना में जरूरतमंदों को किया गर्म वस्त्रों का वितरण
श्री कृष्ण गोशाला कनीना में अमावस्या के अवसर पर वीरवार को जरूरतमंदों को गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। कस्बे के समासेवकों व गणमान्य लोगों ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते गोसेवा में कार्यरत कर्मचारी- मजदूरों तथा आसपास के जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र प्रदान किए। गोशाला के प्रधान भगत सिंह यादव ने बताया कि अमावस्या के दिन वस्त्र वितरण की यह सेवा परंपरा वर्षों से चली आ रही है। समाजसेवी नियमित रूप से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आते हैं, जो सामाजिक एकजुटता और मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। नगर पार्षद दीपक चौधरी ने बताया कि कस्बे के लोग मिलकर गोसेवा के कार्यों में निरंतर सहयोग दे रहे हैं। गोशाला में गायों के सेवा का कार्य बेहतर तरीके से चल रहा है। इस अवसर पर मुकेश नंबरदार, पार्षद योगेश, नरेंद्र फौजी, महेश बोहरा कस्बे के अनेक लोगों ने सहयोग किया।
महेंद्रगढ़ में श्री कृष्ण गोशाला कनीना में जरूरतमंदों को किया गर्म वस्त्रों का वितरण #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 20, 2025, 11:36 IST
महेंद्रगढ़ में श्री कृष्ण गोशाला कनीना में जरूरतमंदों को किया गर्म वस्त्रों का वितरण #VaranasiLiveNews
