पानी की समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन पोल पर चढ़ा, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा; VIDEO

सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार शाम पेयजल संकट से परेशान एक युवक हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश और समस्या के समाधान का आश्वासन देकर युवक को सकुशल नीचे उतार लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। देवरी गांव निवासी सोनू गुप्ता (20) पुत्र रामखेलावन गुप्ता रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव में लगे हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से बातचीत कर उसकी समस्या जानी। युवक ने पुलिस को बताया कि गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने युवक को भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या से ब्लॉक स्तर के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर समाधान का प्रयास कराया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद युवक पोल से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पानी की समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन पोल पर चढ़ा, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा; VIDEO #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 08:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पानी की समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन पोल पर चढ़ा, पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा; VIDEO #VaranasiLiveNews