मंडी समिति में ठेला-रेहड़ी से जाम पर बवाल, आढ़तियों का धरना-प्रदर्शन

मंडी समिति परिसर में ठेला और रेहड़ी संचालकों के कारण रास्ते जाम होने से आढ़ती भड़क गए। समस्या को लेकर आढ़तियों ने बैठक करने के बाद मंडी समिति कार्यालय के सामने सब्जियां फेंककर रास्ता बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान मंडी सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उनके ट्रांसफर की मांग उठाई गई। उधर, आढ़तियों के विरोध के बीच ठेला संचालक महिलाएं भी मंडी समिति कार्यालय पहुंच गईं, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

मंडी समिति में ठेला-रेहड़ी से जाम पर बवाल, आढ़तियों का धरना-प्रदर्शन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 30, 2026, 20:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मंडी समिति में ठेला-रेहड़ी से जाम पर बवाल, आढ़तियों का धरना-प्रदर्शन #VaranasiLiveNews