पुराना चौक की मरम्मत को लेकर विवाद, एसडीएम ने रुकवाया काम

मोहर्रम के दौरान पुराना चौक की मरम्मत को लेकर रविवार को विवाद खड़ा हो गया। चौक पर चल रहे मरम्मत कार्य का कुछ लोगों ने विरोध किया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने कार्य तत्काल रुकवा दिया। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दो लोगों का चालान किया है। नगर का पुराना चौक हर वर्ष मोहर्रम और दुर्गा पूजा के दौरान विवाद का कारण बनता रहा है। सड़क के बीच स्थित इस चौक को लेकर अतिक्रमण और निर्माण संबंधी मुद्दों पर अक्सर तनाव की स्थिति बनती है।

पुराना चौक की मरम्मत को लेकर विवाद, एसडीएम ने रुकवाया काम #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 12:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पुराना चौक की मरम्मत को लेकर विवाद, एसडीएम ने रुकवाया काम #VaranasiLiveNews