हिसार में गांव डाबड़ा के जलघर में फैली गंदगी, ग्रामीणों ने जताया रोष
गांव डाबड़ा के जलघर में फैली गंदगी को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। गांव के सरपंच सूर्यदीप डाबड़ा के साथ ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अभियंताओं से परिसर की सफाई करवाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग को 25 दिन का अल्टीमेटम दिया है। सरपंच सूर्यदीप ने बताया कि गांव के चारों टैंकों में गंदगी फैली है। टैंकों की स्थिति दयनीय है। पिछले नौ साल से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। गांव के घरों में बोरवैल के माध्यम से दी जा रही है। जिसके चलते आपूर्ति का पानी गंदा आ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विभागीय अभियंताओं ने व्यवस्था नहीं सुधारी है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने 20 मार्च तक समस्या का स्थायी समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गंदे पानी की आपूर्ति के कारण लोगों को दूर दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इनमें दिलबाग सिंह, जय सिंह, कोर सिंह, सुरेश कुमार, गोपाल, मनीष, विजय, रामपाल आदि मौजूद रहे।
हिसार में गांव डाबड़ा के जलघर में फैली गंदगी, ग्रामीणों ने जताया रोष #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 12:07 IST
हिसार में गांव डाबड़ा के जलघर में फैली गंदगी, ग्रामीणों ने जताया रोष #VaranasiLiveNews
