झज्जर: श्रद्धालुओं ने बाबा प्रसाद गिरि की समाधि पर चढ़ाए पंखे

बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में दुल्हेंडी पर्व पर बुधवार सुबह 5 बजे से ही दर्शन शुरू हो गए, जो देर रात तक जारी रहे। मन्नत पूरी होने पर दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पंखें चढ़ाने पहुंचे। पिछले 300 साल से बाबा प्रसाद गिरि की जीवित समाधि पर पंखें चढ़ाने की परंपरा जारी है। दुल्हेंडी पर पंखें चढ़ाने का कार्यक्रम सुबह शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहा। उसके बाद सात मार्च तक संत सम्मेलन चलेगा। संत सम्मेलन के लिए दूसरे राज्यों से संत भी आए हुए हैं। अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है। पहले यहां हाथ से हवा करने वाले पंखें चढ़ाए जाते थे, लेकिन समय बदलने के साथ ही इलेक्ट्रिक पंखों के अलावा कूलर, एसी तक चढ़ाए जाने लगे हैं। बताया जाता है कि करीब 300 वर्ष पहले सोमवार के दिन दुल्हेंडी पर बाबा प्रसाद गिरी महाराज ने यहां पर जीवित समाधि ली थी। वहीं इसके बाद सोमवार के दिन यहां पर श्रद्धालु अपनी मनोकामना मांगने के लिए आते हैं। मनोकामना पूरी होने के बाद दुल्हेंडी के दिन यहां पर श्रद्धालुओं की तरफ से पंखे चढ़ाए जाते हैं।

झज्जर: श्रद्धालुओं ने बाबा प्रसाद गिरि की समाधि पर चढ़ाए पंखे #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 06:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झज्जर: श्रद्धालुओं ने बाबा प्रसाद गिरि की समाधि पर चढ़ाए पंखे #VaranasiLiveNews