श्रद्धालुओं ने ज्येष्ठ दशहरा पर गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य
ज्येष्ठ दशहरा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। ब्रजघाट और तिगरी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। सुबह शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर तक चलता रहा। स्नान के लिए श्रद्धा लुओं के ट्रैक्टर ट्राली उमड़ते रहे। तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा के मुताबिक सोमवार को ज्येष्ठ दशहरा था। इस दिन गंगा में स्नान करने से गंगा मैया का आशीर्वाद बना रहता है।
श्रद्धालुओं ने ज्येष्ठ दशहरा पर गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 11:05 IST
श्रद्धालुओं ने ज्येष्ठ दशहरा पर गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य #VaranasiLiveNews
