पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी नैनीताल में यातायात अव्यवस्थित, लोग परेशान
नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था लगातार चुनौती बनी हुई है। सोमवार को भी नगर की सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव देखने को मिला। मॉलरोड समेत प्रमुख मार्गों पर लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। बता दें कि नैनीताल में पर्यटन सीजन शुरू होते ही यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। डीएम व एसएसपी की ओर से कई दावों के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधर पा रही हैं। सोमवार को भी नैनीताल में सुबह से ही वाहन रेंगते रहे। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातयात स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने शहर के बाहरी क्षेत्रों में वाहनों को रोक-रोककर नगर की ओर भेजा, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य नहीं हो सका। मॉलरोड पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि सोमवार को नगर से बाहर जाने वाले वाहनों की संख्या काफी अधिक थी, जिसके चलते दबाव बढ़ गया। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं और पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी में लगी हुई है।
पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी नैनीताल में यातायात अव्यवस्थित, लोग परेशान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 17:06 IST
पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी नैनीताल में यातायात अव्यवस्थित, लोग परेशान #VaranasiLiveNews
