Video: सिया हत्याकांड का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की उठी मांग, ज्ञापन साैंपा

गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव 70 दिन पहले 13 अप्रैल को कॉलेज पढ़ने वाली छात्रा सिया गुलेरिया की निर्ममता से की गई हत्या की पुलिस जांच पूरी हो गई है और कोर्ट में चालान पेश हो गया है। लेकिन स्थानीय संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और परिवारजनों ने सरकाघाट में एकत्रित होकर एसडीएम राजेंद्र गौतम के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट शिमला को भेजा। इसका नेतृत्व सिया न्याय एवं यादगार मंच के संयोजक एडवोकेट सुरेश शर्मा, सह संयोजक नंद लाल राव एवं ऋत्विक कुमार पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह, पंचायत समिति गोपालपुर के उपाध्यक्ष शिवचरण, थाना पंचायत की प्रधान सुषमा कुमारी, महिला मंडल नैण-1 की प्रिया और रीना महिला मंडल-2 की प्रधान राजो देवी नैण महिला मंडल की प्रधान नमिता सचिव पूनम एवं सदस्य, सीनियर सिटीजन के प्रकाश चौहान, पतंजलि के नेकराम शास्त्री, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की सुनीता पटियाल, शिक्षाविद दीप संधू, किसान सभा के दिनेश काकू, अनिल कुमार और सुरेश कुमार सीटू के मान सिंह, सोहन सिंह, सुखराम ठाकुर एसएफआई के ऋत्विक कुमार, नागरिक सभा के बीडी शर्मा, व्यापार मंडल के ब्रह्मदास शर्मा और स्मृति ठाकुर,अधिवक्ता यूनियन के दिनेश ठाकुर के अलावा दिवंगत सिया गुलेरिया के पिता जोगिंद्र गुलेरिया, बहन प्रिया और मृदुल सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया। सभी संगठनों ने कहा कि यदि ये मांगें नहीं मानीं जाती तो वे इसके लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन भी करेंगे। एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को इन मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और 30 जून को गोपालपुर में एक जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया।

Video: सिया हत्याकांड का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की उठी मांग, ज्ञापन साैंपा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 12:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: सिया हत्याकांड का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की उठी मांग, ज्ञापन साैंपा #VaranasiLiveNews