पठानकोट के धार कलां के पास क्षतिग्रस्त हाइवे की नहीं हुई मरम्मत
पठानकोट-डलहौजी नेशनल हाईवे 154ए स्थित बड़ी धार कलां निकट टूट रास्ते की अभी तक किसी की ओर से मरम्मत नहीं करवाई गई। इस हाइवे से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं और इस टूटे रास्ते की वजह से किसी भी समय अप्रिय घटना घटित हो सकती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अगस्त 2025 में हुई बारिश के कारण सड़क भूस्खलन की वजह से धंस गई थी। लेकिन इतना समय बीत जाने के बावजूद अभी तक इसे रिपेयर नहीं किया गया है। रात के अंधेरे में यह टूटा रास्ता किसी की भी जान जोखिम में डाल सकता है। लोगों की मांग है इस टूटे रास्ते की जल्द मरम्मत करवाई जाए।
पठानकोट के धार कलां के पास क्षतिग्रस्त हाइवे की नहीं हुई मरम्मत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 30, 2025, 13:12 IST
पठानकोट के धार कलां के पास क्षतिग्रस्त हाइवे की नहीं हुई मरम्मत #VaranasiLiveNews
