Pilibhit: सीएम योगी की जनसभा में सुबह से उमड़ने लगे लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पीलीभीत जिले के पतरासा कुंवरपुर गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभा के लिए सोमवार को सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभार्थी जुट रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे सभा स्थल के निकट बने हेलीपैड पर उतर सकता है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंच की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जबकि लाभार्थियों को व्यवस्थित ढंग से बैठाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल पर चार स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
Pilibhit: सीएम योगी की जनसभा में सुबह से उमड़ने लगे लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 10:42 IST
Pilibhit: सीएम योगी की जनसभा में सुबह से उमड़ने लगे लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम #VaranasiLiveNews
