सेवा पखवाड़े में मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
प्रदेश सरकार के सेवा पखवाड़ा के तहत उत्तरकाशीजिला मुख्यालयकार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।मंत्रीको ज्ञापनदेने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर रोकने का प्रयास किया। इसी दौरानकांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। रोकने पर नाराज कांग्रेसियों ने वहीं पट्टियों के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भटवाड़ी क्षेत्र के लोग पिछले दस दिनों से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और गंगोत्री हाईवे के चौड़ीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कांग्रेसियों का आरोप है कि सेवा और सुशासन के दावे के बावजूद अधिकारी जनता की समस्याएं सुनने के बजाय मुख्यालय में ही डटे हुए हैं, जबकि जनता की मांगों की अनदेखी की जा रही है।
सेवा पखवाड़े में मंत्री कोज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 17:08 IST
सेवा पखवाड़े में मंत्री कोज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक #VaranasiLiveNews
