छात्र आंदोलन की जीत पर कांग्रेस ने फतेहाबाद में निकाला विजय जुलूस
फतेहाबाद। शहर के लालबत्ती चौक से कांग्रेस नेताओं ने शनिवार शाम को विजय जुलूस निकाला। इस दौरान विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा, आनंदवीर सिंह गिलाखेड़ा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान विधायक बलवान सिंह ने कहा कि छात्र जो लंबे समय से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे, उनकी विजय हुई। कांग्रेस पार्टी लगातार छात्रों के साथ समर्थन और कंधे से कंधा मिलाकर चल रही थी। इसको लेकर विजय जुलूस निकाला जा रहा है। सरकार को चेताना चाहते है कि युवाओं की शक्ति को कमजोर न समझा जाए। सरकार ने युवाओं की शक्ति को पहचाने में गलती कर दी, छात्रों के आगे अब सरकार को झुकना पड़ा है और मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा है। उम्मीद करते है सोमवार से लोकसभा इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और आने वाले समय में पेपर लीक पर रोक लगेगी।
छात्र आंदोलन की जीत पर कांग्रेस ने फतेहाबाद में निकाला विजय जुलूस #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 20:35 IST
छात्र आंदोलन की जीत पर कांग्रेस ने फतेहाबाद में निकाला विजय जुलूस #VaranasiLiveNews
