Video: कुल्लू में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जिला मुख्यालय कुल्लू में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दाैरान कांग्रेस ने पेपर लीक और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और राहुल गांधी के साथ अभद्रता के खिलाफ यह प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस दौरान पार्टी कार्यालय से रैली के रूप में पदाधिकारी ढालपुर चौक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र, क्षेत्रीय अस्पताल होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकली और प्रदर्शन किया। इस दौरान मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड भी मौजूद रहे।

Video: कुल्लू में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 14:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: कुल्लू में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews