कुरुक्षेत्र: मनरेगा योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने भाजपा बोला हमला

केंद्र सरकार ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा कर इसकी आत्मा को ही खत्म कर दिया है। इस योजना में बदलाव लाने के बहाने काम की कानूनी गारंटी को खत्म करने की तैयारी की जा रही है लेकिन कांग्रेस इसे सहन नहीं करेगी। इसके लिए संग्राम किया जाएगा। चलाए जाने वाले आंदोलन की शुरुआत आज 11 जनवरी से महात्मा गांधी पार्क रेलवे रोड पर जिलाभर के कार्यकर्ता उपवास रखकर रोष जताएंगे। यह कहना है कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा का। उन्होंने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस भवन में पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की, जिसके उपरांत अशोक अरोड़ा ने पिहोवा विधायक मनदीप चटठा व शाहाबाद विधायक रामकरण काला व पूर्व सांसद कैलाशो सैनी के साथ पत्रकार वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि मनरेगा को लेकर एक विस्तृत आंदोलन का शेड्यूल बनाया गया है। जिसके तहत आज पूरे प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस की ओर से पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया तो 11 जनवरी को जिला स्तर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एक दिन का उपवास रखा जाएगा।

कुरुक्षेत्र: मनरेगा योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने भाजपा बोला हमला #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 10, 2026, 20:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कुरुक्षेत्र: मनरेगा योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने भाजपा बोला हमला #VaranasiLiveNews