Video: नाहन में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजयी जुलूस
नाहन नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाहन में विजयी जूलुस निकाला और जमकर नारेबाजी की। बता दें, नाहन नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर तीन से कांग्रेस समर्थित उपमा धीमान और उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 12 से भाजपा समर्थित प्रदीप सहोत्रा की जीत हुई है। पर्ची से हुए चुनाव के बाद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विजेता उम्मीदवारों के साथ शहर में विजयी जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे।
Video: नाहन में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजयी जुलूस #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 11:04 IST
Video: नाहन में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजयी जुलूस #VaranasiLiveNews
