कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा का आयोजन, 10560 अभ्यर्थी पंजीकृत
मुरादाबाद में 26 केंद्रों पर कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 10560 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 4340 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 6220 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक हुई। जबकि अभ्यर्थी सुबह साढ़े सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सभी केंद्रों पर पुलिसबल तैनात था। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। नोडल अधिकारी एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि शनिवार को परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। रविवार को 24 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा का आयोजन, 10560 अभ्यर्थी पंजीकृत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2025, 17:15 IST
कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा का आयोजन, 10560 अभ्यर्थी पंजीकृत #VaranasiLiveNews
