युवक का धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत, छत्तीसगढ़ से कुटिलियां ले आए थे लोग

मध्यप्रदेश के पथरिया हाट सागर के रहने वाले संतोष शुक्ला शादी के चक्कर में शेर खान बन गए। लगभग बारह वर्षों से जेठवारा इलाके के कुटिलिया में रहने वाले पीड़ित ने रविवार को पुलिस के पास पहुंचकर आप बीती सुनाई और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप है कि संतोष शुक्ला छत्तीसगढ़ में एक ढाबे पर काम करता था। उसे शादी का झांसा देकर कुटिलिया गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपने गांव लाया। जहां पर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसे बंधक बनाकर मजदूरी करवाते रहे। आरोपी ने फर्जी तरीके से उसका नाम शेर खान पुत्र उमर खान रखकर उसका आधार कार्ड बनवा दिया। शनिवार की शाम वह किसी तरीके से झांसा देकर वहां से भाग निकला। डेरवा पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी आपबीती पुलिसकर्मियों को सुनाई। पुलिस को अपना पुराना आधार कार्ड भी दिखाया। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद छानबीन की जा रही है।

युवक का धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत, छत्तीसगढ़ से कुटिलियां ले आए थे लोग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 12:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


युवक का धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत, छत्तीसगढ़ से कुटिलियां ले आए थे लोग #VaranasiLiveNews