छत पर सो रहे 45 वर्षीय किसान गिरने से हुआ घायल

छत पर सो रहे 45 वर्षीय किसान गिरने से हुआ घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत तारुन/ अयोध्या: ग्राम चितावा निवासी 45 वर्षीय किसान रामकुमार की छत से गिरने से मौत हो गई।ग्राम सभा निवासी किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष श्रवण सैनी ने बताया कि सोमवार रात 11 बजे रामकुमार भोजन करने के बाद घर की छत पर सो रहे थे, तभी अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत प्राइवेट वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए।मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने पीछे पत्नी कुसुम देवी और दो नाबालिग बेटे आयुष, 13 वर्ष व अमन, 10 वर्ष को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है सूचना मिलते हैं विधिक करवाही की जायेगी।

छत पर सो रहे 45 वर्षीय किसान गिरने से हुआ घायल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 12:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


छत पर सो रहे 45 वर्षीय किसान गिरने से हुआ घायल #VaranasiLiveNews