चंबा: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस सत्ता से बाहर होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में चार साल के कांग्रेस कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है। जयराम शनिवार को चंबा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी पर भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था नहीं रखने और एसआईआर को लेकर बेवजह शोर मचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांविधानिक मूल्यों का सम्मान किया है। एसआईआर की प्रक्रिया देश में पहले भी आठ बार हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि जिन राज्यों में उसकी सरकारें हैं, वहां भी क्या वोट चोरी हुई हैपूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पंचायतीराज चुनावों में भाजपा की मजबूती सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 12 में से 11 जिला परिषदों पर भाजपा का कब्जा है। वहीं चार में से तीन नगर निकायों और 70 प्रतिशत पंचायत समितियों में भाजपा का बहुमत है। उन्होंने सिरमौर से भरमौर तक कांग्रेस का सफाया होने की बात कही।

चंबा: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 11:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चंबा: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना #VaranasiLiveNews