फतेहाबाद के टोहाना में मकान से लाखों की नकदी और ज्वेलरी चोरी
शहर के रतिया रोड स्थित एक मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए की नगदी, सोने चांदी के जेवर चुरा कर ले गए जिसकी सूचना शहर पुलिस को दे दी है और पुलिस टीम जांच में जुट गई है। मकान मालिक अश्वनी ने बताया कि परिवार के लोग नानी के घर गए हुए थे जब वह वापस आए तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और घर का सामान बिखरा हुआ था। उसने बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से तीन लाख से अधिक का कैश, पांच तोले सोने के जेवरात व चांदी के गहने चुरा कर ले गए हैं। उसने बताया कि सामान सारा बिखरा हुआ था। उसने बताया कि उसकी बहन की पढ़ाई के लिए दो मार्च को दो लाख चालीस हजार रुपए फीस जमा करवानी थी लेकिन चोर उसके घर से चोरी करके ले गए हैं। उसने पुलिस से मांग करते हुए आगे जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए ताकि उसके चोरी किया सामान बरामद किया जा सके। इस दौरान बोबी गोयल, केशव बंसल राजेंद्र बल्ली ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए क्योंकि दिन दिहाड़े चोरी की वारदात जो रही है जिन पर लगाम लगाना बहुत जरूरी ही।
फतेहाबाद के टोहाना में मकान से लाखों की नकदी और ज्वेलरी चोरी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 06:07 IST
फतेहाबाद के टोहाना में मकान से लाखों की नकदी और ज्वेलरी चोरी #VaranasiLiveNews
